Next Story
Newszop

Health Tips- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं इस अनाज का पानी, जानिए इसके बारे में

Send Push

दोस्तो हम सब अपने कामकाज और जीवन की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण होता है, ऐसे में हम एक विशेष प्रकार का पानी पीने शरीर को डिटॉक्स कर सकते है, जौ का पानी, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बनाता है। इसका सेवन करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है जौ का पानी पीना। आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदों के बारे में

image

जौ के पानी के स्वास्थ्य लाभ

रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है: जौ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन में सुधार: जौ के पानी का नियमित सेवन पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देता है।

वजन घटाने में सहायक: इसे रोजाना पीने से प्राकृतिक रूप से वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है।

image

जौ का पानी कैसे तैयार करें

जौ को अच्छी तरह धो लें।

एक बर्तन में डेढ़ कप पानी डालें और जौ मिलाएँ।

इसे अच्छी तरह उबालें और भूरा होने तक पकाएँ।

बेहतर परिणामों के लिए, इसे सुबह खाली पेट पिएँ।

आप अतिरिक्त स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए इसमें नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]

Loving Newspoint? Download the app now