नई दिल्ली: लगातार कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ रहे सोने की कीमतों पर ब्रेक लग गया है। आज करवाचौथ से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार (9 अक्टूबर) को घरेलू बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 1,22,650 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,48,700 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर रुझान के साथ ट्रेड हो रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,061.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,070.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,032.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस सप्ताह 4,081 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 48.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 49.19 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।
बुधवार को सोने की कीमत
अमेरिका में वित्तपोषण की दिक्कतों के कारण कुछ विभागों में कामकाज ठप रहने (शटडाऊन) से उत्पन्न भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और यह 2,600 रुपए की तेजी के साथ 1,26,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं।
You may also like
यह सबके साथ होता है... सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को बनाया था कप्तान, अब हटाए जाने पर क्या कहा?
10 करोड़ की मालकिन है ये हसीन लड़की` फिर भी नहीं मिल रहा ढंग का पति क्या आप करेंगे शादी?
सीएम योगी ने चढ़ाए प्रो. यूपी सिंह के चित्र पर श्रद्धा के पुष्प
हाई कोर्ट ने बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका खारिज करने के आदेश में संशोधन से किया इनकार
आज ये राशियाँ पुराने मतभेद भुलाकर करेंगी नई शुरुआत रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, 2 मिनट के वीडियो राशिफल में जाने अपनी लव लाइफ का हाल