True Hindi Story of Headless Chicken : आज से ठीक 70 साल पहले सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में एक अनोखी घटना घटी थी। 10 सितंबर, 1945 को हुई इस घटना ने दुनियाभर के जीव विज्ञानियों को चकित कर दिया। अमेरिका के फ्रूटा कोलोरेडो में एक मुर्गे ने बिना सिर के कई महीनों तक जीवित रहकर पूरी दुनिया को चकित कर दिया था।
धड़ से सिरअलग होने के बावजूद यह मुर्गा 18 माह तक जिंदा रहा।
कोलोरोडो में फ्रूटा के किसान लॉयल ऑल्सन और उनकी पत्नी क्लारा मुर्गे- मुर्गियों को काट रहे थे। उन्होंने 40-50 मुर्गे- मुर्गियां काटे, लेकिन इनमें से एक मरा नहीं। वह जिंदा था और बिना सिर के भी दौड़ रहा था। धड़ से सिर अलग होने के बावजूद यह मुर्गा 18 माह जिंदा रहा।
पति-पत्नी ने उसे एक बॉक्स में बंद कर दिया। लॉयल ने दूसरे दिन जब बॉक्स खोला तो वह जिंदा था। यह देखकर वह बहुत हैरान था। ऑल्सन ने सिरकटे मुर्गे का नाम माइक रख दिया था।
ऑल्सन ने माइक को खाना और पानी पिलाने का भी रास्ता निकाल लिया। वे माइक की भोजन नली में आईड्रापर के जरिए खाना- पानी पहुंचाते थे।
एक दिन किसी काम में बिजी होने के कारण ऑल्सन माइक को खाना-पानी नहीं खिला पाए। दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। इस मुर्गे के बारे में उस समय अमेरिकी मीडिया में भी खूब खबरें सामने आई थीं।
You may also like
न चीरा और न टांका, चश्मे को आप कह सकेंगे टाटा और 5 मिनट में लौट आएगी आंखों की रोशनी..? ˠ
भगवान के वरदान से कम नहीं यह सदाबहार का पौधा. जाने अभी ˠ
OMG ! दोस्त को मोटा कहकर तंज कसना पड़ा महंगा, 20 किमी पीछा कर मार दी गोली...
विधवा महिला ने खोला हुआ था ब्यूटी पार्लर, सज धजकर करती थी ऐसा काम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि⌄ “ > ≁
सर्दियों में संजीवनी है इन 3 चीज़ों का मिश्रण ,आपको कोई रोग नही होने देगा आज़माकर देख ले; ˠ