गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक पिता ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना नहाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुआ।
जानकारी के मुताबिक, शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा जल्दी करो, क्या पूरी रात तुम्हीं नहाओगी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया।
घायल सलमान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से उसकी मां ताहिरा और पत्नी अफसाना समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई के स्कूलों और झुग्गी-झोपड़ियों में मानसून सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
अहिंसा का हथियार बना 'असहयोग आंदोलन', गांधीजी ने दिखाई थी आजादी की नई राह
गुजरात फेफड़ों के कैंसर के इलाज का अग्रणी केंद्र बना, पांच साल में करीब चार हजार मरीजों का इलाज
पुण्यतिथि विशेष : भारतीय राजनीति में सपा, कांग्रेस और कम्युनिस्ट के इन राजनेताओं का योगदान रहेगा याद
असफलता के समय माता-पिता का साथ सबसे अहम : दिव्या देशमुख