अगली ख़बर
Newszop

Himachal News: नगरोटा बगवां में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, चाकू से किए कई वार; पुलिस ने दबोचा आरोपित

Send Push


हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ गांव में भतीजे ने चाचा का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।

हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड़ के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या आरोपित सखुविंदर की उम्र 28 साल बताई जा रही है व वह अभी कुंवारा है व कुछ भी नहीं करता है।

बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान बना था। अशोक कुमार अपनी दो बेटियां और पत्नी के साथ यही रह रहा था।

जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह
हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की और से मिला था। उनका वहां भी मकान है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें