पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
HBD Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन या धर्मेंद्र, ज्यादा अमीर कौन? देखिए जय-वीरू की संपत्ति के आंकड़े
अगर आपने ITR लेट भरी है तो क्या मिलेगा रिफंड पर ब्याज? आयकर विभाग के नियमों से समझिए पूरा हिसाब-किताब
IPS पूरण कुमार की मौत को लेकर मचा सियासी तूफ़ान! AAP नेता संजय सिंह ने मोदी-BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखे वीडियो
IND vs WI: एक ही जगह दो छक्के मारे, तीसरा भी उधर ही उड़ाने की कोशिश, फंस गए नीतीश कुमार रेड्डी
दिवाली पर आग से सुरक्षा के लिए नगरपरिषद ने अग्रिशमन दस्ते को आधुनिक साधनों से लैस किया