प्यार में धोखा देने इन दिनों आम बात हो चली है। लोग प्यार तो कर लेते हैं लेकिन उसको निभा नहीं पाते हैं। खासकर जब भरोसे की बात हो तो वो अक्सर टूट ही जाता है। कुछ ऐसा ही वाक्या अमेरिका में सामने आया। यहां एक लड़के की पोल उसकी गर्लफ्रेंड के सामने खुल गई। वो प्रेमिका के होने के बाद भी एक दो नहीं बल्कि 85 महिलाओं के साथ एक साथ ही फ्लर्ट कर रहा था। हालांकि उसकी ये करतूत प्रेमिका से छिप नहीं सकी और उसकी पोल खुल गई। इस पूरी घटना को लड़की ने खुद ही बताया है।
डेटिंग एप देखकर ठनका माथाजिस महिला को युवक धोखा दे रहा था उसका नाम टोरी है। वो अमेरिका की रहने वाली है और टिक टॉक में वीडियो शेयर करती रहती है। उसने अपने साथ प्यार में हुई धोखाखड़ी के बारे में वीडियो बनाकर बताया। उसने बताया कि वो एक युवक से प्यार करती है और उसके साथ रिलेशनशिप में रह रही है।
उसका प्रेमी उससे प्यार करने का दिखावा तो खूब करता था लेकिन उसका जो सच उसके सामने आया, वो हैरान करने वाला था। टोरी ने बताया कि वो अपने प्रेमी का मोबाइल देख रही थी। इसमें एक डेटिंग एप भी डाउनलोड थी जिससे महिलाओं के साथ दोस्ती की जाती है। इसी एप को देखने के बाद उसका माथा ठनक गया। उसने एप खोलकर देखने का मन बनाया ताकि पूरी हकीकत सामने आ सके।
एप खोली तो हो गई हैरानटोरी ने बताया कि जब उसने डेटिंग एप को खोला तो हैरान रह गई थी। उसने सोचा भी नहीं था कि जो प्रेमी इतने प्यार का दिखावा करता है, उसकी सच्चाई ऐसी होगी। टोरी ने बताया कि जब उसने एप को खोला तो देखा कि उसका बॉयफ्रेंड वहां महिलाओं को मैसेज किया करता है। वो महिलाओं को hey लिखकर भेजता है। इतना ही नहीं वो एक दो नहीं बल्कि 85 महिलाओं से एक साथ ही फ्लर्ट कर रहा था। ये देखकर टोरी काफी हैरान हो गई। हालांकि किसी भी महिला ने उसके मैसेज का रिप्लाई नहीं किया था। इसलिए चाहकर प्रेमी टोरी को धोखा नहीं दे पा रहा था।
तोड़ लिया रिश्ताटोरी ने बताया कि वो दूसरी महिलाओं से बात करने और उनसे रिश्ता बनाने के लिए इतना उतावला होगा, ये उसने कभी सोचा भी नहीं था। प्रेमी की सच्चाई सामने आते ही टोरी का दिल टूट गया। युवती ने वीडियो में बताया कि इस हरकत के बाद उसने प्रेमी से रिश्ता तोड़ लिया है और अब कभी उसको देखना तक नहीं चाहती है। उसका कहना है कि वो अब अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ गई है।
You may also like
BAN vs AFG Match Prediction, Asia Cup 2025: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
पीएम मोदी ने बिहार को दिया 40,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन
क्या अब अंतरिक्ष में लड़े जाएंगे युद्ध, अमेरिका, रूस, चीन या भारत कौन है सबसे ज़्यादा ताक़तवर?
VIDEO: पाकिस्तान को हारता देख पाक फैन ने स्टेडियम में बदली जर्सी, इंडियन फैंस ने लिए मज़े
ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : क्रिकेटर वारिस जमाल कुरैशी ने किया हैंडशेक न करने का समर्थन, कहा- पाकिस्तान इसी लायक