उत्तर प्रदेश के पीपीगंज में हाल ही में एक शादी हुई, जिसमें दुल्हन का एक राज शादी के कुछ ही दिनों बाद सामने आया। दूल्हा अपनी दुल्हन को खुशी-खुशी विदा कर अपने घर लाया था।
हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन का विग गिर गया, जिससे वह गंजा नजर आई। यह देखकर दूल्हा और उसके परिवार के लोग हैरान रह गए। दूल्हे ने तुरंत इस बारे में अपने परिवार को बताया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।
परिवारों के बीच विवाद
दूल्हे के परिवार ने बिना समय गंवाए दुल्हन की मां को फोन किया और उन्हें घर बुलाया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके परिणामस्वरूप दुल्हन को उसके मायके भेज दिया गया।
अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। दूल्हे के परिवार ने दुल्हन और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि दुल्हन के सिर पर एक भी बाल नहीं था और यह जानकारी छुपाई गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
दुल्हन की मां ने पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दूल्हे के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को ससुराल भेजना चाहती हैं, लेकिन दूल्हा उसे ले जाने के लिए तैयार नहीं है।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। ससुराल पक्ष ने दुल्हन की विदाई करने से मना कर दिया। अब पुलिस ने एक सप्ताह बाद फिर से पंचायत बुलाई है।
You may also like
पहलगाम अटैक टू नेशन थ्योरी का ट्रेलर... जम्मू-कश्मीर में लगे राष्ट्रपति शासन, असीफ मुनीर का जिक्र कर बोले शंकराचार्य
बिहार में MTS समेत 7989 पदों पर भर्ती, 10वीं से पीजी तक को मौका ⤙
पाकिस्तान : पानी की आस में सूख रहे थे 'आंसू', अचानक झेलम में आई बाढ़!
Panic at Ranthambore Fort as Bear Enters Premises, Devotees Flee in Fear
वेदों से लेकर शास्त्रीय संगीत तक... वेव्स समिट 2025 में दिखेंगे भारत की कला और बॉलिवुड के रंग