धरती पर अनगिनत रहस्यमय चीजें हैं, जिनमें कई राज छिपे हुए हैं। विज्ञान लगातार इन रहस्यों को उजागर करने में जुटा है। हाल ही में एक ऐसा रहस्य सामने आया है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। यह कहानी बौध धर्म के भिक्षु से जुड़ी है, जिनके बारे में वैज्ञानिकों ने कुछ अद्भुत दावे किए हैं।
बौध धर्म के अनुयायी न केवल भारत में, बल्कि एशिया के कई देशों जैसे चीन, थाईलैंड और वियतनाम में भी मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में वैज्ञानिकों ने कई खोजें की हैं, और हाल ही में उन्हें एक बौध गुरु की मूर्ति मिली है, जो लगभग 1500 साल पुरानी मानी जा रही है।

यह मूर्ति नीदरलैंड के वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई थी। मूर्ति की जांच के लिए जब सीटी स्कैन किया गया, तो पता चला कि इसके अंदर एक मम्मी है, जो पिछले सैकड़ों सालों से ध्यान में बैठी है। यह जानकारी वैज्ञानिकों के लिए बेहद चौंकाने वाली थी।
इतना ही नहीं, शोध से यह भी सामने आया कि बौध भिक्षु खुद को जमीन के अंदर लीन कर लेते थे और सांस लेने के लिए बांस की लकड़ियों का उपयोग करते थे। यह पहली बार नहीं है जब विज्ञान ने गड़े मुर्दों के रहस्यों को उजागर किया है।
You may also like
मुख्यमंत्री मान के साथ बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करेंगे केजरीवाल: अनुराग ढांडा
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान, कांग्रेस को देश माफ नहीं करेगा : संतोष पांडे
एशिया कप हॉकी : भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 का मैच ड्रॉ रहा
क्या` आपकी कमर पर भी पड़ते हैं ऐसे डिंपल? तो इसके फायदे भी जान लीजिए
छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 एनएचएम अधिकारियों -कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की