
चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी के पास शनिवार (3 मई) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
धोनी अगर इस मुकाबले में 3 छक्के जड़े लते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक भारत के लिए यह कारनामा रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही कर पाए हैं।
धोनी ने अभी तक खेले गए 401 मैच की 352 पारियों में 7583 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 347 छक्के जड़े है।
धोनी ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में 25.17 की औसत से 151 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन रहा है।
बता दें कि धोनी का प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा रहा है। उन्होंने 34 पारियों में 894 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।
You may also like
इस आसन के साथ 15 दिनो तक ले इसकी 1 चम्मच, फिर देखे कमाल…/ 〥
ये पाँच आसान योगासन आपके संभोग सुख को दोगुना कर देंगे, अभी जानें पूरा तरीका 〥
अगर शराबी को 10 दिन तक यह खिलाया जाए, तो वह हमेशा के लिए शराब से दूर हो जाएगा। 〥
ग्रीन टी के सेवन के नुकसान: जानें क्या हैं इसके दुष्प्रभाव
अंडरवियर की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानें कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल…/ 〥