दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने तेज तर्रार शुरुआत की और पहले 10 ओवर में 87 रन ठोक डाले। एडन मारक्रम और मिचेल मार्श ने जबरदस्त साझेदारी की लेकिन इसके बाद 23 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। लखनऊ का स्कोर बिना कोई विकेट खोये 87 रन से चार विकेट पर 110 रन हो गया। यहीं से लखनऊ की रन गति धीमी पड़ गयी। मारक्रम ने 33 गेंदों पर 52 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। मार्च ने 36 गेंदों पर 45 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन को मिचेल स्टार्क ने नौ रन पर बोल्ड कर दिया। मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को अपनी ही गेंद पर कैच किया। समद ने दो रन बनाये। मुकेश ने इससे पहले मार्श का विकेट भी लिया था। मारक्रम का विकेट दुष्मंत चमीरा ने लिया। डेविड मिलर और आयुष बदौनी ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। बदौनी ने 21 गेंदों पर 36 रन की पारी में छह चौके लगाए। बदौनी ने पारी के आखिरी ओवर में पहली तीन गेंदों पर चौके मारे लेकिन मुकेश ने चौथी गेंद पर बदौनी को और आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट लेकर मैच में चार विकेट पूरे किये। पंत की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और उनका खाता भी नहीं खुला। मारक्रम ने 33 गेंदों पर 52 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। मार्च ने 36 गेंदों पर 45 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन को मिचेल स्टार्क ने नौ रन पर बोल्ड कर दिया। मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को अपनी ही गेंद पर कैच किया। समद ने दो रन बनाये। मुकेश ने इससे पहले मार्श का विकेट भी लिया था। Also Read: LIVE Cricket Score Article Source: IANS
You may also like
हर महीने इतना कमाते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हैरान कर देगी कुल संपत्ति ι
महिलाएं भी पा सकती हैं हनुमान जी की कृपा.. जानिए क्या हैं पूजा के नियम ι
पहलगाम हमले पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- 'पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट'
शनिवार को ये 5 काम करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न.. साढ़ेसाती और ढैय्या में भी नहीं होंगे परेशान ι
तोता से लेकर सांप के बिल तक.. अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने ι