
रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं और अब उनका फोकस केवल वनडे फॉर्मैट पर है लेकिन उनकी बढ़ती उम्र ने फैंस की चिंताएं बढ़ा दी हैं कि क्या वाकई रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करेंगे या नहीं। हालांकि, इसी बीच आईसीसी ने एक पोस्टर शेयर करकेभारतीय क्रिकेट फैंस को उत्साहित कर दिया है।
2026 में भारतीय टीम व्हाइट बॉल दौरे के लिए इंग्लैंड जाने वाली है और इस दौरे काप्रचार करने के लिए आईसीसी ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक और भारत के मौजूदा वनडे कप्तान रोहित शर्मा, दोनों को दिखाया गया है। इस तस्वीर ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है किअगर रोहित 2026 में टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं, तो क्या वो2027 के वर्ल्डकप तक वनडे कप्तान बने रह सकते हैं?
बता दें कि रोहित भारत की 2024 टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और इंग्लैंड सीरीज से पहलेटेस्ट क्रिकेट से भी उन्होंने संन्यास ले लिया। अबकुल मिलाकर वो वनडे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हालांकि, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ज़ोर देकर कहा कि 2027 के लिए योजना बनाना अभी जल्दबाजी होगी।
ROHIT SHARMA vs HARRY BROOK IN 2026 SUMMER...!!! pic.twitter.com/Jf478aZXSS
mdash; Kavya Maran (@Kavya_Maran_SRH) August 8, 2025 Also Read: LIVE Cricket Scoreइस घटनाक्रम में मजेदार बात ये है कि आईसीसी नेअज्ञात कारणों से रोहित और ब्रूक के पोस्टर वालीपोस्ट हटा ली है। इसलिए ये कहना फिलहाल मुश्किल है कि आगे क्या होगा लेकिनरोहित 2027 तक वनडे टीम की कमान संभालेंगे या नहीं, ये लगातार एक हॉट टॉपिक बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस मुद्दो को लेकर और क्लैरिटी मिल सकती है।
You may also like
Aaj ka Kumbh Rashifal 11 August 2025 : कुंभ राशि का आज का राशिफल: प्यार, करियर और धन में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने सीएम योगी, अब तक छह लाख से अधिक लोगाें को दी राहत
उज्जैन : मथुरा में मिला उज्जैन से लापता हुआ एलएलबी का छात्र
हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ें, युवाओं की सहभागिता बढ़ाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नेतन्याहू ने ग़ज़ा में सैन्य अभियान तेज़ करने के फ़ैसले के समर्थन में दी ये दलील