Next Story
Newszop

राजस्थान में रिश्ते हुए शर्मसार! मामी ने अपने ही दामाद से करवाया भांजी का बलात्कार, खुद बनाती रही अश्लील वीडियो

Send Push

अलवर शहर से सटे ग्रामीण थाने में 21 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने अपनी मौसी और उसके दामाद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है। बताया जाता है कि 3 मार्च 2025 को उसकी मौसी ने उसे फोन कर अलवर बुलाया। 

इस पर वह सुबह 11 बजे शहर के भगत सिंह सर्किल पर पहुंची। जहां से उसकी मौसी उसे अपने गांव ले गई। इसके बाद 5 अप्रैल को मौसी का दामाद साहरुन भी वहां आ गया। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान साहरुन उसके कमरे में घुस आया और मौसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद साहरुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान उसकी मौसी दरवाजे के बाहर खड़ी होकर यह सब करवा रही थी। उन्होंने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए और किसी को घटना के बारे में बताने पर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद 6 अप्रैल को उसकी मौसी उसे अपने रिश्तेदार अकरम के पास ले गई, जहां किराए के मकान में उसकी मौसी ने अकरम से पैसे लेकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया और उसे धमकाया।

Loving Newspoint? Download the app now