मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के कामशेत इलाके में पुराने मुंबई-पुणे हाइवे पर मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दस लोग घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की छानबीन कामशेत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस निरीक्षक शंकर पाटिल ने बताया कि को नवी मुंबई स्थित उरण तहसील के बसवी गाँव से श्रद्धालू पंढरपुर पैदल जा रहे थे। यह सभी लोग सोमवार रात को कामशेत के भैरवनाथ मंदिर में रुके थे। मंदिर से पैदल चलते हुए सभी श्रद्धालू आज सुबह पुराने मुंबई -पुणे हाईवे पर जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फरार हो गया। इस घटना में एक महिला श्रद्धालू कामंजुला तांदेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी महावीर अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में फरार कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
You may also like

धर्मेंद्र के निधन की खबर असत्य, वो ठीक हो रहे : हेमा मालिनी

चीन ओलंपिक आंदोलन का एक महत्वपूर्ण साझेदार है : आईओसी अध्यक्ष कॉवेंट्री

इलाहाबाद HC ने 500 में से 499 नंबर लाने का दावा करने वाली छात्रा पर लगाया 20 हजार का जुर्माना, कहा- पढ़ाई पर ध्यान दो…!

हम 'शांतिपूर्ण' न्यूक्लियर डील को तैयार लेकिन ईरान की सुरक्षा से समझौता नहीं: मंत्री खतीबजादेह

दिल्ली कार ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया बोलीं- देश मजबूत हाथों में नहीं




