
भाेपाल। शारदीय नवरात्रि का आज मंगलवार काे आठवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी कुलदेवी मां महागौरी की पूजा करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी हाेता है। नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगज्जननी देवी महागौरी जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन है। उनसे सभी के लिए वैभव, धन-धान्य, शक्ति, सकारात्मकता और अभयता के आशीर्वाद की प्रार्थना है।
You may also like
ट्रंप ने हमास को शांति योजना पर प्रतिक्रिया देने के लिए इतना समय दिया
WhatsApp ने खोला खजाना, Live Photos, चैट थीम्स और वीडियो कॉल मैजिक, सब एक साथ!
चेन्नई थर्मल पावर प्लांट हादसा, 9 की मौत, एक गंभीर, मुआवजे का ऐलान
बिहार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने SIR प्रक्रिया को बताया छलावा, पारदर्शिता पर उठाए सवाल, हटाए गए नाम अधिक
अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं समेत कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत