
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर में जाने से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। फायरिंग में अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर किया था।
फायरिंग की इस घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों की ओर से सात नाजमद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने दो फरार आरोपितों अमरीश उम्र 27 वर्ष एवं शुभम उम्र 26 वर्ष को किशनपुर तिराहे के पास कब्रिस्तान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमरीश के कब्जे से एक देसी तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपितों का चालान कर दिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
You may also like
जनजातीय कल्याण की योजनाओं का लाभ, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए: राज्यपाल पटेल
बड़ादेव जनजातीय समाज के प्रथम पूज्य देव : राज्यपाल पटेल
चूहा हो या छिपकली मक्खी हो या` मच्छर चींटी हो या कॉकरोच। बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा
पति की दरिंदगी ने की हदें पार।` दान्तों से काट डाला पत्नी के शरीर का ये हिस्सा 16 टांकों के बाद टूटी चुप्पी और दर्ज कराई रिपोर्ट
सिकल सेल और क्षय रोग के लक्षण दिखने पर करवाएं तुरंत जाँच : राज्यपाल पटेल