
भाेपाल । अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक और असत्य पर सत्य की विजय पताका का महापर्व विजयादशी आज गुरुवार काे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे अपने ऑफिशियल साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा - महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
You may also like
पीकेएल-12: पुनेरी पलटन ने दूसरी बार टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को हराया, अंकतालिका में नंबर-1 पर पहुंची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिट करके वायरल करने के आरोप में केस दर्ज
किराएदार के साथ मकान मालिक नहीं कर` सकते जबरदस्ती, सरकार ने किराएदारों को दिया विशेष अधिकार, देखें
IIT कानपुर ने स्टार्टअप्स में बनाया नया रिकॉर्ड, देश का सबसे बड़ा संस्थान बना
अक्षय कुमार का आर्मी में जाने का सपना अधूरा क्यों रह गया?