भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न और कर्नाटक संगीत की पर्याय, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को उनकी जयंती पर मंगलवार काे नमन किया है। डॉ. यादव ने सुब्बुलक्ष्मी के भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और दुनिया भर में इसे स्थापित करने में उनके योगदान को सराहा।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, 'भारत रत्न' एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित उनका स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें प्रेरित करता रहेगा।
You may also like
Video viral: इंजेक्शन के डर से मासूम बच्चा छुप गया अस्पताल में बेड़ के नीचे, नर्स ने देखा तो नहीं रूकी हंसी, वीडियो आया...
गुणों की खान है कच्चा केला: बीपी, शुगर और मोटापा सब पर रहेगा नियंत्रण
अमेरिकी में पुलिस की गोली से तेलंगाना के युवक की मौत, परिवार ने मांगी विदेश मंत्रालय से मदद
'जॉली एलएलबी-3' के लिए मनीष पॉल ने दी शुभकामनाएं, गजराज राव के साथ शेयर की तस्वीर
गयाजी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पिंडदान-तर्पण, जिला प्रशासन अलर्ट